Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•13 days ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जिला अधिकारी सोनभद्र

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने  हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जिला अधिकारी सोनभद्र

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धंधरौल बांध का किया निरीक्षण, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 17.10.2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा धंधरौल बांध का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक प्रबंधों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। *सोनभद्र पुलिस द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।*

800 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts